भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तुम / अंतराल / महेन्द्र भटनागर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेन्द्र भटनागर |संग्रह= अंतराल / महेन्द्र भटनागर }} <poem> ...)
 
छो (तुम (अंतराल) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर तुम / अंतराल / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)
(कोई अंतर नहीं)

15:25, 29 दिसम्बर 2009 का अवतरण


तुम मेरे जीवन-तरु के
हो कोमल-कोमल किसलय !

तुमसे मेरे यौवन की
होती है पहचान प्रखर,
तुमसे मुरझाए मुख का
जाता है सौन्दर्य निखर,
देते मेरे जीने का
हिल-हिल मिल-मिल कर परिचय !

आँधी-पानी में, माना
मैं जड़ से हिल जाता हूँ,
पर, प्रतिपल अंतरतम से
गीत तुम्हारा गाता हूँ,
सतत तुम्हारे ही बल पर
लड़ता रहता बन निर्भय !
1949