भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक गहरा दर्द / अश्वघोष" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वघोष |संग्रह=जेबों में डर / अश्वघोष }} [[Category:गज़…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:29, 3 जनवरी 2010 का अवतरण
एक गहरा दर्द छलता जा रहा है
आदमी का दम निकलता जा रहा है
आ रही है क्रांतियाँ बुल्ड़ोज़रो से
देश का नक्शा बदलता जा रहा है
हाथ उनके खून में भीगे हुए हैं
फर्ज़ वहशत में बदलता जा रहा है
ग्रीष्म में भी चल रही ठंडी हवाएँ
चेतना का ज़िस्म गलता जा रहा है
ऐ मेरे हमराज़, बढ़कर रोक ले
रोशनी को तम निगलता जा रहा है