भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"श्राद्ध-भोज / अरविन्द श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव | |रचनाकार=अरविन्द श्रीवास्तव | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=अफ़सोस के लिए कुछ शब्द / अरविन्द श्रीवास्तव |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
23:04, 2 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
उदासी छँट चुकी थी
जैसे कई-कई दिनों बाद
छँटता है माघ में कुहासा
दुख भरे बारह दिन
और कोई फल पककर तैयार हो चुका हो
तेरहवें दिन
कि जैसे छप्पर पर लदे कोहड़े में
अचानक आ गई हो मिठास
कटहल कटने को हो तैयार
लहलहा उठा हो बाड़ी--झाड़ी का साग
और शुरू हो चुकी हो बच्चों की धमा-चौकड़ी
पिछवाड़ों में कुत्तों की चहलकदमी
भोज-भंडारे की हो-हो
दही-घर में बिल्लियों पर सख़्त नज़र
लपलपाती जीभ
सबने खाए श्राद्ध-भोज
उदासी ढोने का
मीठा फल !