भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"नन्दल हितैषी / परिचय" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: '''नन्दल हितैषी''' पुत्र श्री अमृत लाल हितैषी जन्म १० मई, १९४६, ग्राम…)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''नन्दल हितैषी'''
+
{{KKRachnakaarParichay
 +
|रचनाकार=नन्दल हितैषी
 +
}}
 +
 
  
 
पुत्र श्री अमृत लाल हितैषी
 
पुत्र श्री अमृत लाल हितैषी

22:24, 3 फ़रवरी 2010 का अवतरण


पुत्र श्री अमृत लाल हितैषी

जन्म १० मई, १९४६, ग्राम पट्टी दलीपपुर, प्रतापगढ़ (उ०प्र०)

प्राइमरी शिक्षा गाँव में ही, फिर शहर इलाहाबाद की ओर पलायन। पारिवारिक जिम्मेदारी के चलते अपने बारे में सोचने का अवसर ही नहीं मिला। यानि रफ-टफ ज़िन्दगी। विद्यार्थी जीवन से ही ट्यूशन पढ़ाने की जरूरत/प्रवृत्ति रही।

शिक्षा - एम०ए० (हिन्दी साहित्य)

अध्ययन विशेष - 'हिन्दी प्रदेश के लोक साहित्य में नारियों का मनोविज्ञान' : विशेष सन्दर्भ - 'जनचेतना'

पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा सन्‌ १९९३ में जर्नलिज़्म एण्ड मास कम्यूनिकशन में डिप्लोमा (प्रथम श्रेणी)

सरकारी सेवा में उ०प्र० के कई जिलों की खाक छानी। प्रारम्भ में 'आगरा एन्टी डकैती" में तैनाती रही। कभी पी०ए०सी० 'कान्टीजेन्सी' (आसाम), कभी 'स्पेशल फोर्स' और कभी 'कैलाश मान सरोवर यात्रा ड्यूटी के सिलसिले में पहाड़ों की खतरनाक चढ़ाई और रास्तों से रूबरू होना पड़ा। जो आज भी मेरे लिये एक उपलब्धि है।


सम्प्रति

रेडियो केन्द्र अधिकारी, जनपद कक्ष, कोतवाली सदर, इलाहाबाद से दिनांक ३१ मई, २००६ को सेवानिवृत्त होने के बाद साहित्य और रंगकर्म में संलग्न।

प्रकाशित पुस्तकें

1. 'सन्तरण' (मेघदूतम्‌ का भावानुवाद), करुण प्रकाशन, शान्ताकारम्‌ सुल्तानपुर - १९७५

2. 'कौवो की उड़ान' (बाल कथायें), उमेश प्रकाशन, इलाहाबाद - १९८५

3. 'डायरी के पन्ने' (लघुकथा संकलन), अयन प्रकाशन, नई दिल्ली - १९८६

4. 'दो पीढ़ियों का अभियान' (प्रथम कविता संग्रह), साहित्यालोचन प्रकाशन, शहराराबाग, इलाहाबाद - १९८६

5. 'मुर्गा बोले रोज़ सवेरे' (बाल कथायें), अराविन्द प्रकाशन, शहगंज, आगरा - २००२

6. 'बेहतर आदमी के लिये' (दूसरा कविता संग्रह), उमंग प्रकाशन, रविशंकर शुक्ल नगर, इन्दौर (म०प्र०) - २००३

छः पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन सहसम्पादन

बीस से अधिक पत्रिकाओं/संकलनो/विशेषांकों मे रचनायें/आलेख प्रकाशित

नाट्य संस्था आधारशिला के निदेशक

सम्मान

1. सम्मान-पत्र (लघु कथाओं को नया आयाम देने के संदर्भ में) -द्वारा/हिन्दी साहित्य सम्मेलन इलाहाबाद - १९९५

2. साहित्यिक सम्मान - द्वारा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, इलाहाबाद (महाकुम्भ २०००-०१)

3. साहित्य शिरोमणि (मानद उपाधि) - द्वारा अखिल भारतीय हिन्दी सेवा संस्थान इलाहाबाद २००४

4. साहित्य मर्मज्ञ (अलंकरण) - द्वारा सर्वेश्वर कल्याण महामण्डल त्रिवेणी बाँध, अध्यात्म नगर, दारागंज, इलाहाबाद (संवत्‌ २०६१)

5. साहित्य सेवा रत्न (मानद उपाधि) द्वारा डा० राम कुमार वर्मा जन्म शताब्दी समारोह समिति, कन्नौज - २००५

6. माधव राव सप्रे पुरुष्कार (लघु कथाओं के संदर्भ में) द्वारा साहित्य सृजन संस्थान रायपुर (छत्तीसगढ़) - २००५

सम्पर्क

67/45 छोटा बगहारा, प्रयाग, इलाहाबाद - 211002

फोन- 05342-2542153

मोबाइल - 09415286634