भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ५" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो (बादल राग / भाग ५ / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" का नाम बदलकर बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भा) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||
+ | |संग्रह=अपरा / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" | ||
}} | }} | ||
[[Category:लम्बी कविता]] | [[Category:लम्बी कविता]] | ||
− | [[बादल राग | + | [[बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ४|<< पिछला भाग]] |
पंक्ति 34: | पंक्ति 35: | ||
− | [[बादल राग | + | [[बादल राग / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" / भाग ६|अगला भाग >>]] |
23:53, 3 फ़रवरी 2010 का अवतरण
<< पिछला भाग
निरंजन बने नयन अंजन !
कभी चपल गति, अस्थिर मति,
जल-कलकल तरल प्रवाह,
वह उत्थान-पतन-हत अविरत
संसृति-गत उत्साह,
कभी दुख -दाह
कभी जलनिधि-जल विपुल अथाह--
कभी क्रीड़ारत सात प्रभंजन--
बने नयन-अंजन !
कभी किरण-कर पकड़-पकड़कर
चढ़ते हो तुम मुक्त गगन पर,
झलमल ज्योति अयुत-कर-किंकर,
सीस झुकाते तुम्हे तिमिरहर--
अहे कार्य से गत कारण पर !
निराकार, हैं तीनों मिले भुवन--
बने नयन-अंजन !
आज श्याम-घन श्याम छवि
मुक्त-कण्ठ है तुम्हे देख कवि,
अहो कुसुम-कोमल कठोर-पवि !
शत-सहस्र-नक्षत्र-चन्द्र रवि संस्तुत
नयन मनोरंजन !
बने नयन अंजन !
(कविता संग्रह, "परिमल" से)