भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"महाप्रलय के बाद / दिलीप शाक्य" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिलीप शाक्य |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> समय के दलदल में ड…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:06, 9 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
समय के दलदल में
डूबता है सभ्यता का जंग लगा पहिया
किनारे खड़ा रोबोट
देखता है चुपचाप निर्विकार
ख़ला में तैरती हैं
पक्षियों के टूटे हुए पंखों की उदास छायाएँ
सन्नाटा टूटता है
दलदल के तल से उभरती हैं सहसा
छिपे हुए झींगुरों की असंख्य आवाज़ें
क्षितिज पर फूटती हैं रौशनी की किरणें
लौटती हैं टूटे हुए पंखों की छायाएँ
लौटता है रोबोट
लौटता है सभ्यता का जंग लगा पहिया