भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"स्थगन / अशोक वाजपेयी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक वाजपेयी |संग्रह=उम्मीद का दूसरा नाम / अशोक …) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:56, 20 मार्च 2010 के समय का अवतरण
समय को रुकना होगा
ताकि अनन्त
अपनी राह जा सके।
अनन्त को बग़ल में हो जाना होगा
ताकि वह
अपने रास्ते जा सके।
समय और अनन्त
सभी स्थगित होते हैं-
जब वह आती है
या मैं सोचता हूँ
वह आ रही है।