भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गोपन / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= स्वर्णधूलि / सुमित्र…)
 
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita}}
 
{{KKCatKavita}}
 +
{{KKCatGeet}}
 
<poem>
 
<poem>
 
मैं कहता कुछ रे बात और!
 
मैं कहता कुछ रे बात और!
पंक्ति 23: पंक्ति 24:
 
कोकिल की नव मंजरित कूक!
 
कोकिल की नव मंजरित कूक!
  
काले अंतर का जला प्रम
+
काले अंतर का जला प्रेम
 
लिखते कलियों में सटे भौंर!
 
लिखते कलियों में सटे भौंर!
 
मैं कहता कुछ, रे बात और!
 
मैं कहता कुछ, रे बात और!
 
</poem>
 
</poem>

14:57, 4 जून 2010 के समय का अवतरण

मैं कहता कुछ रे बात और!
जग में न प्रणय को कहीं ठौर!

प्राणों की सुरभि बसी प्राणों में
बन मधु सिक्त व्यथा,
वह नीरव गोपन मर्म मधुर
वह सह न सकेगी लोक कथा।

क्यों वृथा प्रेम आया जग में
सिर पर काँटों का धरे मौर!
मैं कहता कुछ रे बात और!

सौन्दर्य चेतना विरह मूढ़,
मधु प्रणय भावना बनी मूक,
रे हूक हृदय में भरती अब
कोकिल की नव मंजरित कूक!

काले अंतर का जला प्रेम
लिखते कलियों में सटे भौंर!
मैं कहता कुछ, रे बात और!