भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दुःस्वप्न / शास्त्री नित्यगोपाल कटारे" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: राम जाने क्यों हुआ दुःस्वप्न दर्शन गीदड़ों के सामने हरि का समर्…)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 +
{{KKGlobal}}
 +
{{KKRachna
 +
|रचनाकार=शास्त्री नित्यगोपाल कटारे
 +
}}
 +
{{KKCatKavita‎}}
 +
<poem>
 
  राम जाने क्यों हुआ दुःस्वप्न दर्शन
 
  राम जाने क्यों हुआ दुःस्वप्न दर्शन
 
  गीदड़ों के सामने हरि का समर्पण
 
  गीदड़ों के सामने हरि का समर्पण
पंक्ति 23: पंक्ति 29:
 
  चीरकर गहरे अनिश्चय बादलों को
 
  चीरकर गहरे अनिश्चय बादलों को
 
  प्रखर तैजस युक्त भास्कर उदित होगा
 
  प्रखर तैजस युक्त भास्कर उदित होगा
 +
</poem>

09:53, 21 अगस्त 2010 का अवतरण

 
 राम जाने क्यों हुआ दुःस्वप्न दर्शन
 गीदड़ों के सामने हरि का समर्पण
 नृत्य मिलकर कर रहे थर सांप नेवले
 दे रहे थे गिद्ध बाहर से समर्थन

 कुकरमुत्तों का अजूबा संगठन
 चुनौती देने लगे लगे वटवृक्ष को
 वृक्ष के गुण धर्म की चर्चा नहीं
 दिखाते वे महज संख्या पक्ष को

 अमावश्या की अंधेरी रात ने
 ढ़क लिया था पूर्ण उजले पक्ष को
 सूर्य को धिक्कारते बेशर्म जुगनू
 मानकर वृह्माण्ड अपने कक्ष को

 आक्रमण था तीव्र घोर असत्य का
 अनसमर्थित सत्य बेवश हो चला
 खो गया फिर स्वयं गहरे अंधेरों में
 पर गया कुछ आश के दीपक जला

 दृश्य यह ईश्वर करे दुःस्वप्न ही हो
 कामना है तिक्त अनुभव क्षणिक होगा
 चीरकर गहरे अनिश्चय बादलों को
 प्रखर तैजस युक्त भास्कर उदित होगा