भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कल फिर एक तारीख है / ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार=ओम पुरोहित | + | |रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’ |
− | |संग्रह=आदमी नहीं | + | |संग्रह=आदमी नहीं है / ओम पुरोहित ‘कागद’ |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
12:26, 31 अगस्त 2010 का अवतरण
कल फिर
एक तारीख है
कल फिर
दूध वाला
परचून वाला
पान वाला
और न जाने कौन-कौन सी
बला वाला
पैसे मांग ले जाएगा।
कुछ बच्चों की स्कूल फीस में
कुछ पानी-बिजली के बिल में
जाते-जाते
वेतन चुक जाएगा
और यूं उसका सफर
अधर में रूक जाएगा।
कल फिर तुम
अपनी साड़ी के लिए
बच्चों की डेस के लिए
अपनी सहेलियों की
उधार चुकाने के लिए
पैसे मांगोगी
मैं
नहीं होने की बात कहूंगा
तुम रूठोगी
मैं मनाउंगा
तुम मान जाओगी
फिर मैं हंसूंगा
तुम हंसोगी
बस यूं ही
जिंदगी
एक माह और खिसक जाएगी।
उसके बाद
फिर एक तारीख आएगी
तुम्हारी महत्वकांक्षाएं
और
घर की जरूरतें
मूंह बायेगी
नतीजा
तुम्हे पता है
इस लिए निराश मत होना
यह वह धारे हैं
जो यूं ही बहते हैं
बस इसी को
हम जिंदगी कहते हैं।