भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जनमत / ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (नया पृष्ठ: >{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ओम पुरोहित ‘कागद’ |संग्रह=आदमी नहीं है / ओम पुर…)
 
छो
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
<Poem
+
<Poem>
 
मेरे देश का
 
मेरे देश का
 
साठ प्रतिशत जनमत
 
साठ प्रतिशत जनमत

21:11, 27 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण

>

मेरे देश का
साठ प्रतिशत जनमत
एकमत हो
हर बार
एक के विरुद्ध
मतदान करता है
मगर फिर भी
परिवर्तन नही होता।

जनमत किसे कहते हैं
इस पर
वह
साल भर सोचता है
कि, कुछ बातों का अर्थ
यूं अनायास ही
क्यूं बदल जाता है ?

हर बार
वही लकड़ी
वही कुल्हाड़ा
हारता रहता है
मगर
मुड़दी सी लकड़ी
तनी रहती है
न जाने
कुल्हाड़े की धार को
हर बार
क्या हो जाता है ?

मौसम बहुत कहता है
ऎसा मत जन
जो करना पड़े दान
और बिगड़ती रहे
मत और दान की शान
मगर
हवाएं मौन को ही
समझ बैठी है शान !