भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तीस साल के बाद... / नागार्जुन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 13: पंक्ति 13:
  
 
कोटि-कोटि मतपत्र बन गए  जादू  वाले  बाण
 
कोटि-कोटि मतपत्र बन गए  जादू  वाले  बाण
मूर्छित भारत-मां के तन में  वापस आए प्राण
+
मूर्छित भारत-माँ के तन में  वापस आए प्राण
  
 
प्रभुता  की  पीनक  में  नेहरू  पुत्री  थी बदहोश
 
प्रभुता  की  पीनक  में  नेहरू  पुत्री  थी बदहोश
पंक्ति 21: पंक्ति 21:
 
किया सभी ने उस शासन को अन्तिम बार  सलाम
 
किया सभी ने उस शासन को अन्तिम बार  सलाम
  
(१९७७ में रचित,'खिचड़ी विप्लव देखा हमने' नामक कविता-संग्रह से)
+
(१९७७)
 
</poem>
 
</poem>

12:07, 18 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण

शासक बदले, झंडा बदला, तीस साल के बाद
नेहरू-शास्त्री और इन्दिरा हमें रहेंगे याद

जनता बदली, नेता बदले तीस साल के बाद
बदला समर, विजेता बदले तीस साल के बाद

कोटि-कोटि मतपत्र बन गए जादू वाले बाण
मूर्छित भारत-माँ के तन में वापस आए प्राण

प्रभुता की पीनक में नेहरू पुत्री थी बदहोश
जन गण मन में दबा पड़ा था बहुत-बहुत आक्रोश

नसबन्दी के ज़ोर-जुलुम से मचा बहुत कोहराम
किया सभी ने उस शासन को अन्तिम बार सलाम

(१९७७)