भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुबह से शाम तक / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 21 जनवरी 2011 का अवतरण ("सुबह से शाम तक / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

सुबह से शाम तक
पानी की
प्रलम्ब प्रवाहित देह
प्रकाश-ही-प्रकाश पीती है
न रात में सोती-
न रोती है,
उच्छल तरंगित होती है;
न सूखी,
न रीती,
जीवंत जीती है।

केन है केन!
प्रवाहित प्यार की-
मेरी नदी केन,
मेरे आत्म-प्रसार की
मेरी नदी केन!

रचनाकाल: २२-१२-१९९०