Last modified on 9 मई 2012, at 21:03

हाइकु / रचना श्रीवास्तव

Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:03, 9 मई 2012 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

(1)
अँधेरी रात
संसद गलियारा
सच की मात
(2)
धूल फांकते
दफन किताबों में
गाँधी आदर्श
(3)
सूखी बारिश
बादल को निचोड़े
चिटके खेत
(4)
डॉलर छीने
बेसहारा की लाठी
सूना आँगन
(5)
उछला पानी
तट को निहारते
डूबते लोग