भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सुधार की बातें / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:42, 20 मार्च 2014 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तब भला क्या सुधार सकेंगे हम।
जब कि सुनते सुधार नाम जले।
देखने के समय कसर अपनी।
छा गया जब अँधेरा आँख तले।

अनसुनी कर सुधार की बातें।
कूढ़ कैसे भला कहलवा लें।
खोट रह जायगी उसे न सुने।
कान का खोंट हम निकलवा लें।

जो जियें जाति को निहार जियें।
जो मरें जाति को उबार मरें।
है यही तो सुधार की बातें।
कान क्यों बार बार बन्द करें।

पार हो नाव डूबती जिस से।
जब नहीं ब्योंत वे बता देते।
तब सुने नाम ही सुधारों का।
लोग क्यों जीभ हैं दबा लेते।

हर तरह की बिगाड़ की बातें।
हैं दिलों में सुधार बन पैठी।
सब घरों में खड़े बखेड़े हैं।
फूट है पाँव तोड़ कर बैठी।