भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

न इतनी आँच दे लौ को के दीपक ही पिघल जाएँ / 'सज्जन' धर्मेन्द्र

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:13, 26 फ़रवरी 2024 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

न इतनी आँच दे लौ को कि दीपक ही पिघल जाए।
न इतने भाव भर दिल में कि झूटा तर्क छल जाए।

सुना था जब भी तू देता है छप्पर फाड़ देता है,
धन इतना दे अमीरों को कि ढह सबका महल जाए।

तभी समझेगा मेरा यार मेरे प्रेम को शायद,
जब उसको प्यार से छू दूँ वो सोने में बदल जाए।

है आधा पेट जो जीने न मरने दे ग़रीबों को,
दे इतनी आग सीने में कि इनकी भूख जल जाए।

जिसे देखूँ, रहूँ ज़िंदा कुछ ऐसा छोड़ दे वरना,
तेरा यमदूत मुर्दा मान कर मुझको न टल जाए।