भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तुम तूफ़ान समझ पाओगे? / हरिवंशराय बच्चन

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:06, 3 अक्टूबर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

</poem> तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

गीले बादल, पीछे रजकण, सूखे पत्‍ते, रूखे तृण घन लेकर चलता करता 'हरहर'- इसका गान समझ पाओगे? तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

गंध-भरा यह मंद पवन था, लहराता इससे मधुवन था, सहसा इसका टूट गया जो स्‍वप्‍न महान, समझ पाओगे? तुम तूफ़ान समझ पाओगे?

तोड़-मरोड़ विटप लतिकाऍं, नोच-खसोट कुसुम-कलिकाऍं, जाता है अज्ञात दिशा को! हटो विहंगम, उड़ जाओगे! तुम तूफ़ान समझ पाओगे? </poem>