भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

असह / विहान / महेन्द्र भटनागर

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:41, 30 दिसम्बर 2009 का अवतरण (असह (विहान) / महेन्द्र भटनागर का नाम बदलकर असह / विहान / महेन्द्र भटनागर कर दिया गया है)

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


अब न रहा जाता !

प्रिय दूभर जीना ;
मूक हृदय-वीणा,
आघात समय का
अब न सहा जाता !
:
करुण कथा कितनी,
गरल व्यथा कितनी,
लय में छंदों में
अब न कहा जाता !
:
जीवित नेह कहाँ ?
सुन्दर गेह कहाँ ?
मन दुख-सरिता में
अब न नहा पाता !
:
हैं मौन सुखद स्वर,
जीवन शांत लहर,
बीहड़ पथ से रे
अब न बहा जाता !
1945