Last modified on 22 दिसम्बर 2022, at 21:58

अधर-सुगन्ध / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'

बादलों को चीरकर
सलज्ज कुमुदिनी-सी
लगी
आँख चाँद की सजल ।

डुबोकर पोर-पोर
दिगन्त का हर छोर
हुआ
हृदय की तरह तरल ।

अधर-सुगन्ध पीकर
प्रीति की रीति बने
छलक
मधुर चितवन चंचल ।