भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आख़िरी जाम / आन्ना अख़्मातवा / असद ज़ैदी

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:35, 7 जून 2023 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मैं पीती हूंँ हमारे उजड़ चुके घर के नाम
उस बदी के नाम जो कि मेरी ज़िन्दगी रही
हमारे मुश्तरका अकेलेपन के नाम
और पीती हूँ —
उन फ़रेबी होटों के नाम
जिन्होंने हमसे दग़ा की,
उन ठण्डी मुर्दार आँखों के नाम,
इस हक़ीक़त के नाम कि दुनिया क्रूर और अश्लील है
और यह कि ईश्वर ने हमें नहीं बचाया

1934

केटी फ़ेरिस और इल्या कामीन्स्की के अँग्रेज़ी अनुवाद से अनूदित : असद ज़ैदी

लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी में पढ़िए 
               Анна Ахматова
               Последний тост

Я пью за разорённый дом,
За злую жизнь мою,
За одиночество вдвоём,
И за тебя я пью, —

За ложь меня предавших губ,
За мертвый холод глаз,
За то, что мир жесток и груб,
За то, что Бог не спас.

1934 г.