भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नव वर्ष / हरिवंशराय बच्चन

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:40, 26 सितम्बर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वर्ष नव,
हर्ष नव,
जीवन उत्कर्ष नव।


नव उमंग,
नव तरंग,
जीवन का नव प्रसंग।


नवल चाह,
नवल राह,
जीवन का नव प्रवाह।


गीत नवल,
प्रीत नवल,
जीवन की रीति नवल,
जीवन की नीति नवल,
जीवन की जीत नवल!