भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
गीत लिक्खूं / नचिकेता
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:39, 24 अगस्त 2009 का अवतरण
हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।
भोर की पहली किरण के गीत लिक्खूँ
रोशनी के बांकपन के गीत लिक्खूँ
कली की पहली
चटक के गीत लिक्खूँ
नर्म टहनी की लचक के
गीत लिक्खूँ
जले चूल्हे की अगन के गीत लिक्खूँ
गीत लिक्खूँ
फसल की अंगड़ाईयों के
फूल की बजती हुई
शहनाइयों के
समय के सच्चे सृजन के गीत लिक्खूँ
गीत लिक्खूँ
स्वप् के, उम्मीद के मैं
गीत होली-दिवाली के
ईद के मैं
राह पर बढ़ते चरण के गीत लिक्खूँ
गीत लिक्खूँ
प्यार के, संघर्ष के भी
आदमी की यातना के
हर्ष के भी
नये कल के आगमन के गीत लिक्खूँ