Last modified on 2 अक्टूबर 2009, at 11:36

पुकारता पपीहरा पि...या पि...या / हरिवंशराय बच्चन

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:36, 2 अक्टूबर 2009 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पुकारता पपीहरा पि...या, पि...या,

प्रतिध्‍वनित निनाद से हिया-हिया;

हरेक प्‍यार की पुकार में असर,

कहाँ उठी,

कहाँ सुनी गई

मगर!


घटा अखंड आसमान में घिरी,

लगी हुई अखंड भूमि पर झरी,

नहा रहा पपीहरा सिहर-सिहर;

अधर---सुधा

निमग्‍न हो रहेए

अधर!


सुनील मेघहीन हो गया गगन,

बसुंधरा पड़ी हरित बसन,

पपीहरा लगा रहा वह रटन;

प्रणय तृषा

अतृप्‍त सर्वदा

अमर!