भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

राम तोरी माया नाचु नचावै / दूलनदास

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:33, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राम तोरी माया नाचु नचावै।
निसु वासर मेरो मनुवाँ ब्याकुल, सुमिरन सुधि नहिं आवै॥

जोरत तुरै नेह सुत मेरो, निरवारत अरुझावै।
केहि बिधि भजन करौं मोरे साहिब, बरबस मोहिं सतावै॥

सत सनमुख थिर रहे न पावै, इत-उत चितहिं डुलावै।
आरत पँवरि पुकारौं साहिब, जन फिरि यादहिं पावै॥

थाकेउँ 'जनम-जनम के नाचत, अब मोहि नाच न भावै।
'दूलनदास के गुरु दयाल तुम, किरपहिं ते बनि आवै॥