भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हरि हरि हरि सुमिरन करौ / सूरदास
Kavita Kosh से
बिलावल
हरि हरि हरि सुमिरन करौ।
हरि चरनारबिंद उर धरौं॥
हरि की कथा होइ जब जहां।
गंगाहू चलि आवै तहां॥
जमुना सिन्धु सरस्वति आवै।
गोदावरी विलंब न लाबै॥
सर्व तीर्थ को बासा तहां।
सूर, हरि-कथा होवे जहां॥