भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
जय जय गिरिबरराज किसोरी / भजन
Kavita Kosh से
					Pratishtha  (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:43, 12 नवम्बर 2009 का अवतरण
जय जय गिरिबरराज किसोरी । 
जय महेस मुख चंद चकोरी ॥
जय गज बदन षडानन माता । 
जगत जननि दामिनि दुति गाता ॥
नहिं तव आदि मध्य अवसाना । 
अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना ॥
भव भव बिभव पराभव कारिनि । 
बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि ॥
सेवत तोहि सुलभ फल चारी । 
बरदायनी पुरारि पिआरी ॥
देबि पूजि पद कमल तुम्हारे । 
सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे ॥
	
	