भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितने सारे बादल / गगन गिल

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:31, 27 दिसम्बर 2009 का अवतरण ("कितने सारे बादल / गगन गिल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

कितने सारे बादल
कितनी सारी परियाँ
आएगी
नींद कब आएगी?
कितनी सारी परियाँ
कितने टूटे पंख ये
किसने तोड़े पंख ये
दी ये उड़ानें
आएगी
नींद कब आएगी?
थकी ये उड़ानें
तैरी ये उड़ानें
लेटी ये थकानें
तीरों के सिरहाने
आएगी
नींद कब आएगी?
कैसे तीखे तीर ये
कैसी शर-शय्या यह
कैसी करवटें ये
किसने फेंके काँच ये
आएगी
नींद कब आएगी?
किसने फेंके काँच ये
किसने भेजे रस्ते
किसके चले पाँव ये
किसके सोये देवता
आएगी
नींद कब आएगी?