भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दहर में नक़्शे-वफ़ा / ग़ालिब

Kavita Kosh से
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:07, 24 मार्च 2010 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दहर<ref>संसार</ref> में नक़्श-ए-वफ़ा वजह-ए-तसल्ली न हुआ
है यह वो लफ़्ज़ कि शर्मिन्दा-ए-माअ़नी<ref>सार्थक</ref> न हुआ

सब्ज़ा-ए-ख़त<ref>गालों पर आती नई दाढ़ी</ref> से तेरा काकुल-ए-सरकश<ref>(यहाँ पुरुष की)ज़ुल्फ की लट</ref> न दबा
यह ज़मुर्रद<ref>नीलम (पत्थर)</ref> भी हरीफ़े-दमे-अफ़ई<ref>साँप की फुंकार के बराबर</ref> न हुआ

मैंने चाहा था कि अन्दोह<ref>दुःख</ref>-ए-वफ़ा से छूटूं
वह सितमगर मेरे मरने पे भी राज़ी न हुआ

दिल गुज़रगाह<ref>राही</ref>-ए-ख़याले-मै-ओ-साग़र<ref>शराब और प्याला की सोच</ref> ही सही
गर नफ़स<ref>सांस</ref> जादा-ए-सर-मंज़िल-ए-तक़वी<ref>भक्ति की मंजिल का रास्ता</ref> न हुआ

हूँ तेरे वादा न करने में भी राज़ी कि कभी
गोश<ref>कान</ref> मिन्नत-कशे<ref>आभारी</ref>-गुलबांग-ए-तसल्ली<ref>सांत्वना की मधुर ध्वनि</ref> न हुआ

किससे महरूमी-ए-क़िस्मत<ref>दुर्भाग्य</ref> की शिकायत कीजे
हम ने चाहा था कि मर जाएं, सो वह भी न हुआ

मर गया सदमा-ए-यक-जुम्बिशे-लब<ref>एक बार होंठ हिलने का सदमा</ref> से ग़ालिब
ना-तवानी<ref>दुर्बलता</ref> से हरीफ़<ref>सामना करना</ref>-ए-दम-ए-ईसा<ref>ईसा की साँस</ref> न हुआ

शब्दार्थ
<references/>