पद 171 से 180 तक
(175)
जो पै रहनि रामसों नाहीं।
तौ नर खग कूकर सम बृथा जियत जग माहीं।।
काम, क्रोध, मद, लोभ, नींद, भय, भूक, प्यास सबहीके।
मनुज देह सुर-साधु सराहत, सो सनेह सिय-पीके।।
सुर, सुजान, सुपूत, सुलच्छन गनियत गुन गरूआई।
बिनु हरिभजन इँदारूनके फल तजत नहीं करूआई ।
कीरति कुल करतूति, भूति भलि, सील सरूप सलोने ।
तुलसी प्रभु अनुराग-रहित जस सालन साग अलोने।