भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कोई छेड़े हमें किसलिए! / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:20, 26 जून 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=पँखुरियाँ गुलाब की / गुल…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


कोई छेड़े हमें किसलिए!
हम तो मरने की धुन में जिए

पाँव धीरे से रखना हवा
फूल सोये हैं करवट लिए

सूरतें एक से एक थीं
हम तो उनको ही देखा किये

अब ये प्याला भी छलका तो क्या
उम्र कट ही गयी बेपिये

और भी लाल होंगे गुलाब
उसने होठों से हैं छू लिए