भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

सात हाइकु / जगदीश व्योम

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:48, 16 सितम्बर 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश व्योम }} <poem> क्यों तू उदास दूब अभी है ज़िंदा ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्यों तू उदास
दूब अभी है ज़िंदा
पिक कूकेगा।

लोक रोपता
महाकाव्य की पौध
लुनता कवि।

बादल रोया
धरती भी उमगी
फसल उगी।

स्वागत हुआ
दूब-धान आया
लोक जीवन।

मरने न दो
परंपराओं को कभी
बचोगे तभी।

नदी बनाता
सोख हवा से नमीं
वृद्ध पहाड़।

छीन लेता है
घनी मेघों से जल
दानी पहाड़