भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मैं और मेरा दुख / दुष्यंत कुमार

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:30, 25 नवम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दुष्यंत कुमार |संग्रह=सूर्य का स्व...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दुख : किसी चिड़िया के अभी जन्मे बच्चे सा
किंतु सुख : तमंचे की गोली जैसा
मुझको लगा है।

आप ही बताएँ
कभी आप ने चलते हुई गोली को चलते,
या अभी जन्मे बच्चे को उड़ते हुए देखा है?