भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आहटें आसपास (कविता) / पंकज सिंह

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:25, 19 सितम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=पंकज सिंह |संग्रह=आहटें आसपास }} कितनी छायाएँ कितने हथ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कितनी छायाएँ कितने हथियार चीखें कितनी

कितनी रोटियाँ कितना नून

कितने अदृश्य अपराध


सबकुछ धो डालती-सी बारिशें

फिर कितना अंधड़ कितनी लू


कितना यह संचय सब

सदियों से कितनी व्यथाएँ हाथ बांधे

कितना बड़ा होने का इतिहास


सुनो

कितनी-कितनी

आहटें

कितनी कितनी आहटें

आसपास


(रचनाकाल:1980)