भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीने का मजा उनके लिए है / रामकृष्ण दीक्षित 'विश्व'

Kavita Kosh से
Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:21, 8 अप्रैल 2013 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जो मर्द है जीने का मजा उनके लिए है
मरने का हक़ भी मैंने सुना उनके लिए है(१)

जलते है जवानी में जो मेहनत की धूप में
यह मस्त चाँदनी की छटा उनके लिए है(२)

पीते है जो शराब ज़माने के दर्द की
सावन की गुनगुनाती घटा उनके लिए है(३)

पतझर में जो गाते है बहारो का तराना
कलियों की निगाहों का नशा उनके लिए है(४)

संघर्ष के घावो से तडपते जो दी रात
लहराते आंचलो की हवा उनके लिए है(५)

मंजिलो को जो पहनाते है कोशिश की चुनरिया
किस्मत के सितारों का पता उनके लिए है(६)

जो आदमी को धर्मं का पुतला नहीं कहते
यह गाड या ईश्वर या खुदा उनके लिए है(७)

जो जुल्म के घावो से खड़े जूझ रहे है
लंका को जलाने की कथा उनके लिए है(८)

होते है जो शहीद अपने वतन के लिए
इतिहास का हर जलता दिया उनके लिए है(९)