भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ललक / हरिऔध

Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:59, 17 मार्च 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ |अ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 बीत पाते नहीं दुखों के दिन।

कब तलक दुख सहें वु+ढ़ें काँखें।

देखने के लिए सुखों के दिन।

है हमारी तरस रहीं आँखें।

सुख-झलक ही देख लेने के लिए।

आज दिन हैं रात-दिन रहते खड़े।

बात हम अपने ललक की क्या कहें।

डालते हैं नित पलक के पाँवड़े।