भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्षमा याचना / अटल बिहारी वाजपेयी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:32, 29 नवम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अटल बिहारी वाजपेयी }} क्षमा करो बापू ! तुम हमको,<br> बचन भं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्षमा करो बापू ! तुम हमको,
बचन भंग के हम अपराधी,
राजघाट को किया अपावन,
मंजिल भूले, यात्रा आधी |

जयप्रकाश जी ! रखो भरोसा,
टुटे सपनों को जोड़ेंगे |
चिताभस्म की चिंगारी से,
अन्धकार के गढ़ तोड़ेंगे |