भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आरती सिया रघुवर की / आरती

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:52, 13 नवम्बर 2009 का अवतरण

यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   आरती का मुखपृष्ठ

चित्र:Siya ram.jpg

जयति जयति वन्दन हर की
गाओ मिल आरती सिया रघुवर की ॥

भक्ति योग रस अवतार अभिराम
करें निगमागम समन्वय ललाम ।
सिय पिय नाम रूप लीला गुण धाम
बाँट रहे प्रेम निष्काम बिन दाम ।
हो रही सफल काया नारी नर की
गाओ मिल आरती सिया रघुवर की ॥

गुरु पद नख मणि चन्द्रिका प्रकाश
जाके उर बसे ताके मोह तम नाश ।
जाके माथ नाथ तव हाथ कर वास
ताके होए माया मोह सब ही विनाश ॥
पावे रति गति मति सिया वर की
गाओ मिल आरती सिया रघुवर की ॥