भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अन्दर से लाड्डो बाहर निकलो / खड़ी बोली

Kavita Kosh से
Rameshwarkamboj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 18:59, 21 दिसम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: अज्ञात विवाह –गीत / अज्ञात ~*~*~*~*~*~*~*~~*~*~*~*~*~*~*~ अन्दर से लाड्ड...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: अज्ञात

विवाह –गीत / अज्ञात

~*~*~*~*~*~*~*~~*~*~*~*~*~*~*~

अन्दर से लाड्डो बाहर निकलो

कँवर चौंरी चढ़ गयौ

होय लो न रुकमण सामणी ।

-मैं कैसे निकलूँ मेरे कँवर रसिया

लखिया सा बाबा मेरी सामणी ।

तेरे बाबा को अपणी दादी दिलादूँ

होय लो न रुकमण सामणी ।

-मैं कैसे निकलूँ मेरे कँवर रसिया

लखिया सा ताऊ मेरी सामणी

तेरे ताऊ को अपणी ताई दिलादूँ

होय लो न रुकमण सामणी

-मैं कैसे निकलूँ मेरे कँवर रसिया

लखिया सा भाई मेरी सामणी

तेरे भाई को अपणी बाहण दिलादूँ,
Bold text होय लो न रुकमण सामणी

-मैं कैसे निकलूँ मेरे कँवर रसिया

लखिया सा बाबुल मेरी सामणी

तेरे बाबुल को अपणी अम्मा दिलादूँ

होय लो न रुकमण सामणी ।