Last modified on 29 जून 2014, at 23:43

खुला पुस्तकालय जंगल में / प्रभुदयाल श्रीवास्तव

Mani Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:43, 29 जून 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बालवाटिका पढ़ पढ़कर, कालू बंदर हो गये विद्वान|
इसी बात का हाथीजी ने ,शेर चचा का खींचा ध्यान|
देखो तो यह कालू बंदर, पढ़ लिखकर हो गया महान|
हम तो मात्र हिलाते रह गये ,अपने पूँछ गला और कान|
बाल वटिका बुलवाने का ,खुलकर किया गया एलान|
शाल ओढ़ाकर बंदरजी का, किया गोष्ठी में सम्मान|
पढ़ने लिखने से ही आता, है दुनियादारी का ग्यान|
खुला पुस्तकालय जंगल में, पढ़ते हैं सब चतुर सुजान|