भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ज़मीं पर तो आइए / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:05, 14 जून 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} छत से आप ज़मीं ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छत से आप ज़मीं पर तो आइए|
फिर ज़िंदगी की धर ज़रा आज़माइए|

घर के बडो की सीख पर चढ़ती है त्योरियाँ,
बाहर निकल के और को तेवर दिखाइए|

रंगीं है शाम, रात है, निकलेगा चांद भी,
बस मुस्कुराके आप ग़ज़ल गुनगुनाइए|

जो बात उसके बस की हो, करता है वो ज़रूर,
मजबूर है "विजय", तो उसे मत सताइए|