Last modified on 31 अक्टूबर 2019, at 20:43

रिश्ते नाते / आशुतोष सिंह 'साक्षी'

सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:43, 31 अक्टूबर 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आशुतोष सिंह 'साक्षी' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

लोग आते हैं लोग जाते हैं।
कुछ खोते हैं कुछ पाते हैं॥

हमें दुख है उनके जाने का।
लो लौट के घर नहीं आते हैं॥

जाने वाले तो चले गए।
हम पीछे पछताते हैं॥

उन यादों को उन बातों को।
हम आपस में बतियाते हैं॥

रुक-रुक कर बहते आँसू को।
हम रोक नहीं क्यों पाते हैं॥

कुछ खुले हैं कुछ बँधे हैं।
ये ऐसे रिश्ते-नाते हैं॥

ये ऐसे रिश्ते-नाते हैं॥