भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हर समय माँ है दुआओं के करीब / जहीर कुरैशी

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 20:18, 24 सितम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= जहीर कुरैशी }} <poem> हर समय माँ है दुआओं के करीब ज...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज



हर समय माँ है दुआओं के करीब
जैसे खुशबू हो हवाओं के करीब

शब्द अपने आप गुम होने लगे
जब भी पहुँचे प्रार्थनाओं के करीब

सिर्फ कुछ घंटों का होता है विराग
जो घुमड़ता है चिताओं के करीब

कितनी मुस्तैदी से बैठा है विवेक
आदमी की चेतनाओं के करीब

आँसुओं की धार से ज्यादा मुखर
कुछ नहीं होता व्यथाओं के करीब

जिसमें साहस है वही रुक पाएगा
बैर लेकर , वर्जनाओं के करीब !

एक या दो साल कुछ होते नहीं
हैं कई सदियाँ प्रथाओं के करीब.