भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

चन्दनी चरित्र हो गया / राजेन्द्र वर्मा

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:44, 16 अप्रैल 2021 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र वर्मा |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

चन्दनी चरित्र हो गया,
मैं सभी का मित्र हो गया।

जिन्दगी सँवर गयी मेरी,
फूल से मैं इत्र हो गया।

पूर्णिमा है, ज्वार उठ रहा,
सिन्धु-सा चरित्र हो गया।

रश्मियों के नैन हैं सजल,
इन्द्रधनु सचित्र हो गया।

कामना की पूर्ति हो गयी,
मन मेरा पवित्र हो गया।

आदमी करे तो क्या करे,
वक़्त ही विचित्र हो गया।

आत्मा विदेह हो गयी,
पंचतत्त्व चित्र हो गया।