भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

भारत भाग्य विधाता / नागार्जुन

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:13, 8 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: नागार्जुन Category:कवितायें Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रचनाकार: नागार्जुन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


ख़ून-पसीना किया बाप ने एक, जुटाई फीस

आँख निकल आई पढ़-पढ़के, नम्बर पाए तीस

शिक्षा मंत्री ने सिनेट से कहा--"अजी शाबाश !

सोना हो जाता हराम यदि ज़्यादा होते पास"

फेल पुत्र का पिता दुखी है, सिर धुनती है माता

जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता

(1953 में रचित)