भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
बैर प्रीति करिबे की मन में न राखै सँक / ठाकुर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:18, 3 जून 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ठाकुर }} <poem> बैर प्रीति करिबे की मँन मेँ न राखै सँ...)
बैर प्रीति करिबे की मँन मेँ न राखै सँक
राजा राव देखि कै न छाती धक धाकरी ।
आपनी उमँग की निबाहिबे की चाह जिन्हेँ
एक सोँ दिखात तिन्हेँ बाघ और बाकरी ।
ठाकुर कहत मैँ बिचार कै बिचार देखौ
यहै मरदानन की टेक बात आकरी ।
गही जौन गही जौन छोरी तौन छोर दई
करी तौन करी बात नाकरी सो नाकरी ॥
ठाकुर का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।