भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

तिनसुकिया / उदय प्रकाश

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:02, 20 मई 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदय प्रकाश |संग्रह= रात में हारमोनियम / उदय प्रकाश }} अप...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अपन तिनसुकिया में बैठकर

चले जाएंगे...


यहाँ तो क्या रहना


बहुत दूर जाती है तिनसुकिया


तिनसुकिया हारे हुए मुसाफ़िरों के उम्मीद में डूबे

दिलों की तरह धड़कती है...


चलो, तिनसुकिया में चलो...

लाईन हरी है


तिनसुकिया अब छूटने वाली है ।