भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

शब्दों से परे / वीरेंद्र मिश्र

Kavita Kosh से
पूर्णिमा वर्मन (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 21:55, 15 सितम्बर 2006 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कवि: वीरेंद्र मिश्र

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~

शब्दों से परे-परे

मन के घन भरे-भरे


वर्षा की भूमिका कब से तैयार है

हर मौसम बूंद का संचित विस्तार है

उत्सुक ॠतुराजों की चिंता अब कौन करे


पीडा अनुभूति है वह कोई व्यक्ति नहीं

दुख है वर्णनातीत संभव अभिव्यक्ति नहीं

बादल युग आया है जंगल है हरे-हरे


मन का तो सरोकार है केवल याद से

पहुंचते हैं द्वार-द्वार कितने ही हादसे

भरी-भरी आंखों में सपने है डरे-डरे