भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लड़की बाज़ार में / सरोज परमार

Kavita Kosh से
द्विजेन्द्र द्विज (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:57, 28 जनवरी 2009 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरोज परमार |संग्रह=समय से भिड़ने के लिये / सरोज प...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
सदियों से खड़ी है
लड़की बाज़ार में
कितने ही आयोग बने
कितने महिला वर्ष मने
कानूनविदों ने सिर धुने
अगणित सम्मेलन हुए
शोर हुआ संसद से
यू.एन.ओ. तक
बाज़ार में खड़ी लड़की
अड़ी है जस-की-तस
उसे भरपूर ज़िन्दगी से
कमतर कुछ भी नहीं चाहिए.