भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गिलहरी / जगदीश व्योम

Kavita Kosh से
Dr.jagdishvyom (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 10:46, 19 फ़रवरी 2008 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगदीश व्योम}} Category:बाल-कविताएँ गिलहरी दिन भर आती-जाती ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गिलहरी दिन भर आती-जाती

फटे-पुराने कपड़े लत्ते

धागे और ताश के पत्ते

सुतली, कागज, रुई, मोंमियाँ

अगड़म-बगड़म लाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।


ठीक रसोईघर के पीछे

शीशे की खिड़की के नीचे

`एस्किमो' सा गोल-गोल घर

चुन-चुन खूब बनाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।


दो बच्चे हैं छोटे-छोटे

ठीक अँगूठे जिनते मोटे

बड़े प्यार से उन दोनों को

अपना दूध पिलाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।


खिड़की पर जब कौआ आता

बच्चे खाने को ललचाता

पूँछ उठाकर चिक्-चिक्-चिक्-चिक्

करके उसे डराती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।


भोली-भाली बहुत लजीली

छोटी-सी प्यारी शरमीली

देर तलक शीशे से चिपकी

बच्चों से बतलाती।

गिलहरी दिनभर आती-जाती।।