भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
तबतें बहुरि न कोऊ आयौ / सूरदास
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:47, 9 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} राग मलार तबतें बहुरि न कोऊ आयौ। वहै जु एक ब...)
राग मलार
तबतें बहुरि न कोऊ आयौ।
वहै जु एक बेर ऊधो सों कछुक संदेसों पायौ॥
छिन-छिन सुरति करत जदुपति की परत न मन समुझायौ।
गोकुलनाथ हमारे हित लगि द्वै आखर न पठायौ॥
यहै बिचार करहु धौं सजनी इतौ गहरू क्यों लायौ।
सूर, स्याम अब बेगि मिलौ किन मेघनि अंबर छायौ॥
शब्दार्थ :- द्वै आखर = दो अक्षर, छोटी-सी चिट्ठी। गहरू =विलंब। किन =क्यों नहीं।
भावार्थ :- परत न मन समुजायो,' मन समझाने से भी नहीं समझता।
`अब बेगि... छायौ,' घनघोर घटाएं घिर आई है। यह संकेत किया गया है कि
कहीं इन्द्र तब का बदला न चुका बैठे। ब्रज को, कौन जाने, अबकी बार डुबा कर ही
छोड़े।इसलिए गोवर्द्धनधारी, ये काली-काली घटनाएं देखकर तो, ब्रज को बचाने के लिए आ
जाओ।